Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा के सुरक्षित सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए परिवहन विभाग टिहरी द्वारा भद्रकाली स्थित एनएच-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर तीन वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न उल्लंघनों में कुल 10 चालान भी किए गए। परिवहन विभाग ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। प्रवर्तन अभियान के दौरान सहायक प्रवर्तन निरीक्षक अनंतराम रावत परिवहन आरक्षी रोहन और विपिन मौजूद रहे। एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र राज ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग न करें और यात्रा के दौरान केवल अधिकृत सार्वजनिक सेवा वाहनों का ही उपयोग करें ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp