प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जन समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत उच्छोला में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पैदल मार्ग घरेलू गैस आपूर्ति पेंशन और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त सड़क और पैदल मार्ग अब तक दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। कई प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मोबाइल टावर स्थापित होने के बावजूद 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके अलावा गांव के ऊपर से अनियमित रूप से संचालित हो रही हेली सेवा और लंबे समय से एलपीजी गैस आपूर्ति बाधित रहने की समस्या भी उठाई गई। ग्रामीण उदय लाल ने बताया कि पिछले वर्ष आई आपदा में गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद जल संस्थान द्वारा ग्रामीणों से कार्य करवाया गया लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान चंडी कुमार ने आपदा के बाद मोटर मार्ग पैदल पुल घराट सिंचाई नहरें गौशालाएं और शौचालयों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। रामी देवी ने उनके आवासीय भवन के पीछे हो रहे भूस्खलन की समस्या बताई जबकि अमर सिंह ने क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक द्वारा आय अधिक दर्शाए जाने के कारण पेंशन नहीं लग पाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों को जल्द संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान प्रक्रिया को तेज करना है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है ताकि ग्रामीण स्तर पर ही जन समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंडी कुमार उद्यान पर्यवेक्षक कुंवर लाल डंगवाल ग्राम विकास अधिकारी अजय भट्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप भंडारी पशुपालन विभाग से विनीता देवी अनुजा महावीर चंद्र रामचंद्र प्रदीप सिंह उदय लाल अमर सिंह पंवार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Spread the love