Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत टिहरी गढ़वाल पुलिस लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में 9 मई 2026 को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस द्वारा पतंजलि संस्थान मूल्या गांव में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नशा मुक्ति से संबंधित टोल फ्री नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बैंक फ्रॉड ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा यातायात नियमों उत्तराखंड पुलिस ऐप गौरा शक्ति ऐप और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अपील की गई कि वे अपने मित्रों परिजनों और गांव के लोगों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से जागरूक करें तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 72 छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण त्यागी हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार कांस्टेबल रजनीश शर्मा और कांस्टेबल पिन्टू शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp