Spread the love

मेधावी छात्र पुरस्कार 2025: श्रीनगर में भागीरथी कला संगम ने छात्रों को किया सम्मानित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में भागीरथी कला संगम द्वारा मेधावी छात्र पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसाई रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान संगठन के संरक्षक भगवती प्रसाद पुरी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई,जिसके लिए भागीरथी कला संगम ने उनका आभार व्यक्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी और प्रबंधक हरीश अग्रवाल ने संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रेरणा का संचार होता है और वे शिक्षा के प्रति और अधिक समर्पित होते हैं।समारोह का संचालन समिति के संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि भागीरथी कला संगम न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों में बल्कि स्वच्छता अभियान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रही है।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,संरक्षक मंडल से दीनबंधु सिंह चौहान,हरेंद्र तोमर,रमेश चंद्र थपलियाल,अरुण नेगी,के एल नौटियाल,प्रमोद नौडियाल समेत विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp