Spread the love

अहिल्याबाई होल्कर जयंती: श्रीनगर में सामाजिक योगदानों और धार्मिक धरोहरों पर हुआ विचार विमर्श

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज-बेस अस्पताल के लेक्चर सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने अहिल्याबाई के सामाजिक कार्यों,धार्मिक योगदानों और ऐतिहासिक नेतृत्व को याद किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि ‘अपनी विरासत’ नामक पुस्तक में अहिल्याबाई पर एक अध्याय शामिल किया गया है,जिससे आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेगी। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने देशभर में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में योगदान दिया और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए। इसी सोच के तहत श्रीनगर,खिर्सू और पौड़ी मंडलों के मंदिरों को पर्यटन सर्किट में शामिल किया गया है।प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने अहिल्याबाई को पूरे भारत की गौरवमयी महिला बताया और कहा कि उन्होंने घाटों,मंदिरों के निर्माण से लेकर महिला कल्याण तक अनेक ऐतिहासिक पहल कीं। उन्होंने कहा कि उनका कार्य सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा,बल्कि उन्होंने देशभर में सामाजिक चेतना को दिशा दी।प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि जैसे अहिल्याबाई के कार्यों को आज भी श्रद्धा से याद किया जाता है,वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्य भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने आर्थिक प्रगति और विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नवीन नैथानी,संजय घिल्डियाल,संपत सिंह रावत और गिरीश पैन्यूली,मीना गैरोला,मीना असवाल,मयूर भट्ट,रेनू सुन्द्रयाल,दिनेश पटवाल, विजयलक्ष्मी रतूड़ी,अंजना डोभाल,दिनेश चमोली,आनंद सिंह बुटोला,पंकज सती,सुरेंद्र सिंह नेगी,जिला संयोजक गणेश भट्ट,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp