Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न फौजदारी वादों से जुड़े वारंटी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनआई एक्ट से संबंधित वाद दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न मामलों में वादी को लाखों रुपये की चपत लगाकर पिछले एक वर्ष से फरार था। पुलिस टीम लगातार सुरागरसी पतारसी और दबिश की कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में 11 मई 2026 को पुलिस ने देहरादून क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश डिमरी पुत्र रामेश्वर प्रसाद डिमरी निवासी मकान संख्या 294 अजबपुर कला जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी और कांस्टेबल नीरज चौहान शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp