प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की मौत का मामला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का पाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 10 मई 2026 की रात डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हंस अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतपुली पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला जिसके माथे पर गहरी चोट थी और काफी रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में घायल की पहचान भारत सिंह गोसाई निवासी लैंसडाउन के रूप में हुई। वह हंस अस्पताल के सामने स्थित भैरवगढ़ी पानी पंप पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने घायल को तुरंत हंस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान सड़क पर बाइक के कुछ टूटे हुए पार्ट्स मिले जिससे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना की आशंका जताई गई। पुलिस ने जब उन पार्ट्स की जांच की तो वे काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में गहन पूछताछ की। जांच में जानकारी मिली कि मृतक भारत सिंह शाम के समय मंदीप नाम के युवक के साथ कहीं गया था। मंदीप भी उसी पानी पंप पर मृतक के साथ काम करता था। पुलिस टीम मंदीप के गांव पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं मिला लेकिन उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी मिली। बाइक के वही हिस्से टूटे और गायब थे जिनके पार्ट्स घटनास्थल पर बरामद हुए थे। इससे स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना उसी बाइक से हुई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। अगले दिन पुलिस ने मंदीप को तलाश कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि 10 मई 2026 की शाम वह अपने दोस्त भारत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से बांघाट स्थित शराब के ठेके पर गया था। वहां दोनों ने मिलकर काफी शराब पी ली थी और अत्यधिक नशे की हालत में थे। वापस लौटते समय हंस अस्पताल के सामने उनकी बाइक अचानक फिसल गई जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। मंदीप ने बताया कि कुछ समय बाद जब उसे होश आया तो वहां अंधेरा था और वह नशे की हालत में था। उसे भारत सिंह आसपास दिखाई नहीं दिया जिसके बाद वह अपनी बाइक उठाकर घर चला गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले में परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का सामने आया है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
Spread the love