Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान को पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने वाला बताते हुए पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए 26 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया। सम्मानित होने वालों में कोतवाली नगर से हेड कांस्टेबल संजीव राणा थाना कनखल से कांस्टेबल जितेन्द्र राणा थाना श्यामपुर से हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह कोतवाली ज्वालापुर से कांस्टेबल दिनेश कुमार थाना बहादराबाद से कांस्टेबल नितुल यादव कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल अजय कुमार और थाना सिड़कुल से हेड कांस्टेबल संजय शामिल रहे। कोतवाली गंगनहर से अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अलीयास को सम्मानित किया गया। थाना कलियर से महिला कांस्टेबल सरिता कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को भी चयनित किया गया। कोतवाली मंगलौर से कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल रणवीर सिंह अभियोजन कार्यालय हरिद्वार से महिला कांस्टेबल सरिता रावत फायर स्टेशन लक्सर से फायरमैन दीपक दास तथा पुलिस दूरसंचार हरिद्वार से हेड कांस्टेबल सूरज नेगी को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन हरिद्वार से महिला कांस्टेबल सिद्धी यातायात रुड़की से अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सीपीयू रुड़की से कांस्टेबल राजकिशोर सीआईयू हरिद्वार से कांस्टेबल उमेश कुमार एलआईयू से कांस्टेबल संदीप सजवाण डॉग स्क्वॉड से कांस्टेबल सर्वेश कुमार तथा फील्ड यूनिट से कांस्टेबल अनिल चौहान को भी पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए चुना गया। हरिद्वार पुलिस परिवार ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन पर गर्व व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp