प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस को डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना देना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। भगवानपुर पुलिस की जांच में ढाई लाख रुपये और वाहन लूट की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। मामले में पुलिस ने झूठी सूचना देकर गुमराह करने वालों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली भगवानपुर को 11 मई 2026 को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में कुछ लोगों ने जबरन उसकी गाड़ी और गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले के खुलासे के लिए जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान नबीर पुत्र जमील शौकिन पुत्र बाबू निवासी ग्राम मानक माजरा तथा साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडा जलालपुर द्वारा वाहन को अपने साथ ले जाना सामने आया। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया जहां जांच में पूरा मामला आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा निकला। पूछताछ में सामने आया कि सूचना देने वाले ने पुलिस को गुमराह करने और झूठा मामला बनाकर दबाव बनाने के उद्देश्य से लूट की फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन ले जाने वाले तीनों व्यक्तियों के साथ-साथ झूठी सूचना देने वाले सलीम और नौशाद के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि हरिद्वार पुलिस जनता की सहायता के लिए हर समय तैयार है लेकिन झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में शामिल आरोपितों में सलीम पुत्र अलीहसन निवासी 62 फूटा रोड मोहल्ला खाताखेड़ी थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश नौशाद पुत्र शमशाद निवासी सम्राट कॉलोनी मंडी समिति रोड थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश नबीर पुत्र जमील निवासी मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार शौकिन पुत्र बाबू निवासी ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार तथा साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडा जलालपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं।
Spread the love