Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुराचारियों गुंडा तत्वों और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली रुड़की पुलिस ने 12 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को 52 पाउच अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र सोम कुमार निवासी टोड़ा एहतमाल कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी में 52 पाउच अवैध देसी शराब शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रणवीर सिंह और कांस्टेबल विकास त्यागी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp