Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टेबाजी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने 11 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर रुस्तगी घाट जाने वाले मार्ग के सामने बनी झुग्गी-झोपड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन सट्टा पर्ची गत्ते का टुकड़ा और 1520 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी रितिक ने बताया कि वह विकास गर्ग नाम के व्यक्ति के लिए सट्टे का काम करता है जो फुटबॉल ग्राउंड कनखल क्षेत्र में रहता है। आरोपी ने बताया कि वह दिनभर की कमाई शाम को विकास गर्ग को देता था। पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रितिक पुत्र धुर्व निवासी नई बस्ती भीमगौड़ा खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार का रहने वाला है। बरामदगी में 1520 रुपये नकद एक पेन और सट्टा पर्ची शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी और कांस्टेबल पवनीश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp