Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कनखल पुलिस द्वारा श्मशान घाट पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक चौधरी पुत्र जोनवीर निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राकेश राणा और कांस्टेबल राजेश डोभाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp