Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कनखल पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को डिग्गी भट्टा शास्त्री नगर मेरठ निवासी शंकर को 7.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि उसने यह स्मैक हिमांशु से खरीदी थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने 11 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु गौतम पुत्र वेदप्रकाश गौतम मूल रूप से घड़ी मलूक नम्बर 02 थाना नुमाइश कैम्प जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में विकास कॉलोनी रानीपुर थाना ज्वालापुर हरिद्वार में रह रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह और कांस्टेबल सतेन्द्र रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp