Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान को एक बार फिर मजबूत किया है। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यार्थियों अभिभावकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिसर में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। इस वर्ष विद्यालय के 10 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय की छात्रा गौरी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मेघा राणा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अर्निका महार ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्वेशा पंचभैया ने 93.2 प्रतिशत शिखा सेमवाल ने 93 प्रतिशत आकृति बुटोला ने 92.6 प्रतिशत मैत्री रतूड़ी ने 92 प्रतिशत हैप्पी जोशी ने 90.8 प्रतिशत शुभ सती ने 90.8 प्रतिशत तथा सिमरन जोशी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। विद्यालय में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रेनबो पब्लिक स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासन नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता रहा है। विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया सकारात्मक वातावरण अनुशासित शिक्षा प्रणाली और निरंतर मार्गदर्शन उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है। रेनबो पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि श्रीनगर गढ़वाल सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp