प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 13 मई 2026 को चेकिंग के दौरान शहजाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को हल्लू मजरा चौक से आगे खेतों की ओर जाने वाले चक रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 14.80 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील पंत हेड कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
Spread the love