प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 61 पाउच देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल चोटाला निवासी ब्रह्मपुरी विल्केश्वर रोड ओमप्रकाश निवासी पहाड़ी बाजार कनखल और नारायण झा निवासी नीलधारा बैरागी कैंप कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार कांस्टेबल संजू सैनी कांस्टेबल जितेंद्र राणा और कांस्टेबल बिशन चौहान शामिल रहे।
Spread the love