Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 260 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस का उद्देश्य जनपद में अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर आमजन के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की शाम को कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी यादव हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी कांस्टेबल राहुल नेगी कांस्टेबल रविंद्र खत्री कांस्टेबल मनीष कांस्टेबल महिपाल सिंह और कांस्टेबल अजय काला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp