प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग मार्का बरामद की गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान के तहत अवैध शराब स्मैक चरस गांजा और जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान जाटलेश्वर मंदिर के पास जटवाड़ा पुल के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी सुरेश कुमार निवासी घास मंडी ज्वालापुर के कब्जे से 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज डोभाल और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
Spread the love