प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से गंगा नदी के बीच धारा में फंसे एक युवक की जान बच गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर बोट की सहायता से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे पहुंचाया। घटना बुधवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार एक युवक स्वर्ग आश्रम घाट क्षेत्र से गंगा नदी में तैरते हुए बीच धारा तक पहुंच गया। नदी की अत्यधिक चौड़ाई और तेज बहाव को देखकर युवक घबरा गया और वापस किनारे नहीं आ सका। खुद को असहाय स्थिति में देखकर उसने सहायता के लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। मौके पर तैनात थाना मुनिकीरेती पुलिस कर्मियों ने युवक की आवाज सुनते ही तत्काल सक्रियता दिखाई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मोटर बोट के माध्यम से नदी के बीच पहुंचकर युवक का सकुशल रेस्क्यू किया। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद युवक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी हेड कांस्टेबल रवि राणा हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह गोताखोर पुष्कर रावत और गोताखोर पीयूष चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा गंगा घाटों और नदी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी में तैराकी करते समय पूरी सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Spread the love