प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी दौरान राजस्थान से भगवान श्री बद्रीविशाल के दर्शन हेतु आई श्रद्धालु पार्वती देवी निकासी गेट के पास अपने परिजनों से बिछड़ गईं। अचानक परिवार से अलग हो जाने पर वह घबरा गईं और सहायता के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही उत्तराखण्ड पुलिस के जवान तत्काल सक्रिय हो गए और श्रद्धालु के परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस कर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की तथा यात्रियों से जानकारी जुटाते हुए पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ प्रयास जारी रखे। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने पार्वती देवी को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया। अपने परिवार से दोबारा मिलते ही श्रद्धालु और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान परिवारजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता और सहयोगपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहायता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों और धाम क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Spread the love