प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 मई 2026 को चौकी ढालवाला क्षेत्र अंतर्गत थलवाल मार्केट के पास पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान ढालवाला से ऋषिकेश की ओर जा रहे अशोक लीलैंड मालवाहक वाहन संख्या एचआर45ई-4180 को रोककर जांच की गई। वाहन की जांच के दौरान मालवाहक वाहन में महिला पुरुष एवं बच्चों सहित कुल 22 लोग बैठे पाए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालक अमित कुमार से वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई जो पूर्ण एवं सही पाए गए। हालांकि मालवाहक वाहन में अवैध रूप से सवारियां ढोए जाने पर पुलिस ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमानुसार वाहन का चालान न्यायालय किया। टिहरी पुलिस ने कहा कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे यात्रियों की जान को भी गंभीर खतरा बना रहता है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहा जा सके।
Spread the love