प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों सहित कई लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस स्थानीय लोगों एवं आपदा राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य चलाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पहली दुर्घटना कुहेड़ चमोली के समीप हुई जहां वाहन संख्या यूके14 सीए 7745 ट्रक और वाहन संख्या यूके15 पीए 0180 बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक राहुल पुत्र रामपाल निवासी बालाकुमारी ऋषिकेश जनपद देहरादून तथा बस चालक वीरेंद्र चंद्र पुत्र दर्शन चंद निवासी प्रतापनगर जनपद टिहरी गढ़वाल घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस चालक वाहन के भीतर फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार लगभग पांच यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया। वहीं दूसरी दुर्घटना चौकी लंगासू क्षेत्र के कालेश्वर के समीप हुई। यहां वाहन संख्या यूके04 टीए 6446 अर्टिगा, जो बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही थी और वाहन संख्या यूपी14 एफएन 3273 बोलेरो जो ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी लंगासू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में अर्टिगा वाहन में सवार तीन यात्री घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। घायलों में मोहनलाल पुत्र रामगोपाल सोनी निवासी पचपदरा जिला बालासर राजस्थान जितेंद्र सोनी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश सोनी तथा आशीष पुत्र सुरेश शामिल हैं। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Spread the love