Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में गुरुवार को छात्र प्रतिनिधि बोर्ड का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हाउसों एवं जिम्मेदार पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। रेड हाउस के कप्तान के रूप में नेहा कक्षा 12वीं और उप कप्तान के रूप में श्रेया नेगी कक्षा 11वीं को जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लू हाउस की कप्तान खुशी कक्षा 12वीं तथा उप कप्तान अनामिका कक्षा 11वीं चुनी गईं। इसी प्रकार ग्रीन हाउस के कप्तान शगुन वर्धन कक्षा 12वीं और उप कप्तान काव्या कक्षा 11वीं बनाई गईं। यलो हाउस के कप्तान के रूप में वंशिक कक्षा 12वीं तथा उप कप्तान के रूप में इशिता कक्षा 11वीं को चुना गया। विद्यालय में अनुशासन और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में आलोक कक्षा 12वीं डिसिप्लिन वाइस कैप्टन के रूप में गीतिका कक्षा 12वीं स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में काजल कक्षा 12वीं तथा कल्चरल कैप्टन के रूप में मानसी कक्षा 12वीं को जिम्मेदारी प्रदान की गई। विद्यालय के हेड बॉय के रूप में कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्र आयुष पंवार तथा हेड गर्ल के रूप में कक्षा 12वीं पीसीएम की छात्रा सृष्टि का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधि विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं और विद्यालय की गतिविधियों को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से छात्र प्रतिनिधि बोर्ड के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp