Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बीएमएल मुंजल पब्लिक स्कूल बहादराबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात निदेशालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान टीएसआई मोहित रौथान एडी टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिद्धू द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है। जागरूकता कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से चलाने के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सड़क पर स्वयं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सावधानियों पर भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ऑडियो और वीडियो माध्यम से छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक साइन, ट्रैफिक सिग्नल गोल्डन ऑवर और गुड सेमेरिटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में समझाया। इसके अलावा यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी वैन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तपस्या मैडम ने हरिद्वार यातायात police की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक साबित हो रहे हैं। हरिद्वार यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp