Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी 42 वर्षीय आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली कनखल क्षेत्र का है जहां पीड़िता का परिवार और आरोपी एक ही मकान में किराए पर रहते थे। 15 मई 2026 को छोटी शाखन निवासी हाल निवासी कनखल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके किराये के मकान में रहने वाला एक अन्य किरायेदार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में तत्काल मामला दर्ज किया गया। महिला और नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तुरंत पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा थाना मोफासिल जिला भोजपुर आरा बिहार हाल निवासी देवनगर कॉलोनी कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी किरायेदार को किराये पर कमरा न दें ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य हेड कांस्टेबल कपिल देव चौहान कांस्टेबल धीरज कंडारी कांस्टेबल सुनील चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp