Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बढ़ते साइबर अपराध नशे की प्रवृत्ति और सामाजिक चुनौतियों को देखते हुए बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों और कॉलेजों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एएनटीएफ और एएचटीयू कोटद्वार टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य शिक्षा परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रहने गलत संगति से बचने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट गुड टच और बैड टच साइबर अपराध सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की नशा तस्करी अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को टोल फ्री नंबर 1933 और डायल 112 की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए तथा सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश साझा किए गए। पुलिस टीम निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राणा महिला आरक्षी विद्या मेहता आरक्षी सुमित आरक्षी राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp