Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले तेज गति से वाहन दौड़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मई 2026 को थाना मुनिकीरेती और थाना कीर्तिनगर पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके 08 वाहनों को सीज किया गया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने भद्रकाली तपोवन तिराहा ब्रह्मानंद मोड़ सहित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित चारपहिया और दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। वहीं थाना कीर्तिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके12टीए1688 वैगनार कार के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। चालक सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त टिहरी पुलिस द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहनों के चालान भी किए गए। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम‌ थाना मुनिकीरेती एवं थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp