Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंगू रोग की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर डेंगू रोकथाम माह की शुरुआत हो गई है। इसके तहत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डेंगू रोग का संक्रमण काल मुख्य रूप से जुलाई से नवंबर तक रहता है। आमजन को डेंगू से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 16 मई से 15 जून तक डेंगू रोकथाम माह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकना है। इसके लिए लार्वा निरोधात्मक कार्यवाही चिन्हित स्थानों पर फॉगिंग तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि डेंगू रोधी माह के दौरान आशा कार्यकत्रियां प्रतिदिन 10 से 15 घरों में जाकर लोगों को डेंगू के कारण बचाव और उपचार की जानकारी देंगी तथा लार्वा निरोधक कार्यवाही भी करेंगी। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शाकिब ने बताया कि तेज सिर दर्द बुखार मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा शरीर पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। स्वास्थ्य उपकेंद्र खांखरा कांडई बच्छणस्यूं बाढब चोपड़ा मचकंडी घेंघडखाल सौंराखाल और भीरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जागरूकता गोष्ठियों में एएनएम और सीएचओ ने लोगों को बताया कि रुके हुए पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इसलिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जल भंडारण की वस्तुओं को ढककर रखें तथा कूलर फूलदान और पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई अवश्य करें। उन्होंने लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने मच्छरदानी मच्छर नाशक क्रीम और स्प्रे का प्रयोग करने की सलाह भी दी। गोष्ठियों में डीएसओ डॉ.कुणाल चौधरी वरिष्ठ सहायक नरेंद्र सिंह रावत डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी डीसीएम आशा हेमलता गैरोला आरबीएसके मैनेजर सुमन जुगराण काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल सोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल कंडारी डीपीसी मुकेश बगवाड़ी एमएनओ नागेश्वर बगवाड़ी डीईओ कलम सिंह सतीश नौटियाल और अनुपम रावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp