प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में जिला सभागार चमोली में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सूचना आयुक्त ने कहा कि आयोग का मूल उद्देश्य सूचना के अधिकार को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सूचनाओं का समयबद्ध और सरल तरीके से उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी लोक सूचना अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि यदि सूचना उपलब्ध होने के बावजूद समय पर जानकारी नहीं दी जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाए। उन्होंने सूचना के प्रभावी प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। सूचना आयुक्त ने अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरटीआई से संबंधित मामलों की प्रत्येक 15 दिन में नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मांगी गई सूचनाओं को जिम्मेदारीपूर्वक उपलब्ध कराया जाए जिससे लंबित मामलों का निस्तारण हो सके और अधिकांश प्रकरण प्रथम अपील स्तर पर ही समाप्त किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर रहा है तो संबंधित अपीलीय अधिकारी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं। बैठक में वितरित पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने की अपील भी की गई ताकि सूचना के अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों ने आरटीआई से जुड़ी अपनी शंकाएं सूचना आयुक्त के समक्ष रखीं जिनका उन्होंने क्रमवार समाधान किया। बैठक के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएफओ सर्वेश दुबे मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां पीडी आनंद सिंह जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love