प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 में शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2024 में शिवालिक नगर क्षेत्र स्थित एक मकान से नगदी और जेवरात चोरी होने तथा होटल का बिल दिए बिना फरार होने की शिकायत पर आकाश निवासी शिवालिक नगर रानीपुर द्वारा कोतवाली रानीपुर में बिहार निवासी युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन करते हुए उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने पूर्व में भी गैर प्रांत में दबिश दी थी। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई भी कराई गई लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। वर्तमान में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज करते हुए 15 मई 2026 को बिहार पहुंचकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी युवती मौके पर नहीं मिली जिस पर पुलिस ने उद्घोषणा चस्पा की कार्रवाई की। वहीं मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय को उसके बक्सर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी बिमलेश पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली बीपीएस स्कूल के पास थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला बक्सर बिहार उम्र 30 वर्ष पुलिस टीम उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार चौकी प्रभारी सुमननगर कांस्टेबल हरीश राणा महिला कांस्टेबल बबीता
Spread the love