Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला रानीपुर क्षेत्र के पूरणपुर साल्हापुर गांव का है जहां एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि लक्सर क्षेत्र के दाबकी कला गांव निवासी राहुल ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलते ही रानीपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।‌ लगातार दबिश और सुरागरसी के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपी राहुल पुत्र अमरजीत निवासी दाबकी कला लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल और कांस्टेबल विवेक गुसाईं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp