प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही एक बोलेरो वाहन शनिवार को श्रीकोट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार मध्यप्रदेश के सात तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली श्रीनगर को सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि महिंद्रा बोलेरो वाहन संख्या UK08TA4242 गैस एजेंसी श्रीकोट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है। वाहन में चालक सहित मध्यप्रदेश के कुल सात तीर्थयात्री सवार थे जो बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस के माध्यम से बेस हॉस्पिटल श्रीनगर पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। घटना के दौरान पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
Spread the love