प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार शहर में सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों द्वारा दिन-रात निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और संबंधित कांट्रेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा को देखते हुए जिन सड़कों को सिवरेज कार्यों के लिए खोदा गया है उनका मरम्मत कार्य हर हाल में जल्द पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल के नेतृत्व में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को पैकेज 01 के अंतर्गत भारत माता पुरम क्षेत्र में 19 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत अजितेश विहार में 40 मीटर पेवर ब्लॉक कार्य गणपति धाम फेस 3 में 16 मीटर गणपति धाम फेस 2 में 25 मीटर त्रिलोक नगर में 52 मीटर तथा द्वारिका विहार में 9 मीटर पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि एक दिन में कुल 161 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया है। सभी निर्माण कार्य दिन-रात लगातार जारी हैं ताकि चारधाम यात्रा के दौरान आवागमन पूरी तरह सुचारू बना रहे और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
Spread the love