श्रीनगर पुलिस और आईटीबीपी ने श्रीनगर कस्बे में चलाया संयुक्त फुट पेट्रोलिंग अभियान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 28 मई 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन पैदल गस्त श्रीनगर कस्बे में ITBP के साथ क़स्बा श्रीनगर में गणेश बाजार,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग,गुरुद्वारा मार्ग,सब्जी मंडी मार्ग,गोला बाजार चौक व काला रोड में की गयी जिसका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 चालकों जिसमें नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने व ट्रिपल राइडिंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए उनके वाहनों को सीज किया गया। फुट पैट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ वाहनों को गलत तरीके खड़े न करने हेतु प्रेरित किया गया|
Spread the love