Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र सोमवार को अपने आवास से जिला कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जिनका आवास कार्यालय के नजदीक है‌ वे साइकिल या पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें। इससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर जनमानस को जागरूक करने में सहयोग करें। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का कम से कम उपयोग करें तथा पैदल और साइकिल का अधिक प्रयोग करें। इससे वायु प्रदूषण में कमी आने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp