Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं स्थानीय जनता और व्यापारियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य दिन-रात संचालित कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से सड़क पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज 01 और पैकेज 02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 17 मई को पैकेज 01 के अंतर्गत सूरजपुर कॉलोनी में 10 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत गणपति धाम फेस-3 पावर ब्लॉक में 24 मीटर त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक में 56 मीटर, राज विहार फेस-2 सीसी रोड में 50 मीटर महेंद्र विहार पावर ब्लॉक में 20 मीटर द्वारिका विहार पावर ब्लॉक में 11 मीटर तथा अजितेश विहार पावर ब्लॉक में 35 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया गया। विभाग के अनुसार एक दिन में कुल 196 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। निर्माण कार्य दिन-रात तेजी से जारी है जिससे स्थानीय लोगों व्यापारियों और चारधाम यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp