Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में 2 मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर हरिद्वार तथा 1 मोटरसाइकिल कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई थी। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने अशोकापुरम क्षेत्र से अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP11AE-1409 चोरी होने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र के डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सूचनाएं जुटाईं। लगातार प्रयासों के बाद मंगलौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शातिर वाहन चोर गौतम सहरावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम गौतम सहरावत पुत्र पवन कुमार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी कर्नल इकलेव रोड, रुड़की हरिद्वार बरामदगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP11AE-1409 हीरो स्प्लेंडर काले रंग की मोटरसाइकिल बिना नंबर हीरो मोटरसाइकिल काले रंग की बिना नंबर पुलिस टीम उपनिरीक्षक वाजिन्द्र नेगी कांस्टेबल मनीष कांस्टेबल आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp