Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी जबकि उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री सांसद विधायक प्रशासनिक अधिकारी सेना के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में शुचिता पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे और उनके साथ काम करने का अवसर मिलना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि रही।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्रियों जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा रमेश पोखरियाल निशंक और तीर्थ सिंह रावत सांसद अनिल बलूनी अजय भट्ट और अजय टम्टा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सतपाल महाराज धन सिंह रावत गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा भाजपा नेता मदन कौशिक प्रदीप बत्रा खजान दास राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अजय कुमार विधायक आदेश चौहान प्रेम चंद्र अग्रवाल विनोद चमोली सुरेश गड़िया अरविंद पांडे और रवि बहादुर रुड़की मेयर अनीता देवी पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के महासचिव महंत रविंद्र पुरी निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एचआरडीए सचिव मनीष कुमार उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एसपी ट्रैफिक निशा यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी सेना के जवान और आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp