प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में स्वर्गीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के एसीएल सभागार में अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय खंडूड़ी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने शोक संदेश पढ़ते हुए मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन को राष्ट्र और उत्तराखंड समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी ने अपने सैन्य जीवन सार्वजनिक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज को निरंतर प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनिधि के रूप में प्रोफेसर हेमवती नंदन पांडे हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में कुलसचिव प्रोफेसर वाईपी रैवानी प्रोफेसर मोहन पंवार प्रोफेसर एमएम सेमवाल प्रोफेसर एचबीएस चौहान प्रोफेसर ओपी गुंसाई प्रोफेसर मंजुला राणा प्रोफेसर मोनिका गुप्ता प्रोफेसर एमसी सती सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष विभागाध्यक्ष कर्मचारी छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love