Spread the love

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे चल-विग्रह डोली 28 अप्रैल को ऊखीमठ से होगी रवाना

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्राकाल हेतु आगामी 2 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे।श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविख्यात श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 मई को प्रातः 7 बजे परंपरा के अनुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे।उन्होंने बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सांयकालीन आरती के पश्चात् परंपरानुसार श्री भैरवनाथ संपादित होगी।चल-विग्रह डोली 28 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 29 को प्रातःप्रस्थान कर रात्रि विश्राम फाटा में,30 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। अगले दिन (1 मई को) भगवान की चल-विग्रह की डोली प्रातःश्री गौरीमाई मंदिर से प्रस्थान करते हुए अपराह्न श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि 2 मई को प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट परंपरानुसार दर्शनार्थ हेतु खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp