Spread the love

डॉ.धन सिंह रावत ने चौथाण क्षेत्र को दी लाखों की विकास योजनाओं की सौगात किए शिलान्यास और लोकार्पण

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा के विधायक डॉ.धन सिंह रावत शनिवार को अपनी विधानसभा के अंतिम मंडल थलीसैंण के चौथाण क्षेत्र में रहे जहां उन्होंने कई कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए चौथाण क्षेत्र को लाखों रुपए की सौगात दी।डॉ.धन सिंह रावत ने शनिवार को थलीसैंण मंडल के चौथाण क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुमणीकोट का निरीक्षण किया उसके बाद वह डुमणीकोट ग्राम सभा के लाभार्थियों से भी मिले।डॉ.धन सिंह रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,डडोली मल्ली चौथान क्षेत्र में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का लोर्कापण,ग्राम पंचतोडा चौथान क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास,राजकीय प्राथमिक विद्यालय,डडोली तल्ली चौथाण क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण,विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद,चौथाण क्षेत्र के सेरामाण्डे में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास एवं गणत खाल डडोली तल्ली सेरामाण्डे रोड से सेरामाण्डे गाँव तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया,डॉ.धन सिंह रावत ने चौथाण क्षेत्र के ग्राम धारकोट पहुंचकर वहां क्षेत्र वासियों से जनसंपर्क किया साथ ही उन्होंने इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी उनके द्वारा डडोली तल्ली में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डडोलीतल्ली के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण,पाटो के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास और उनके द्वारा बूंगीधार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भी प्रतिभाग किया गया,उन्होंने सरसों में बहुद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया और अंत में क्रांति दिवस मेले की तैयारी के संबंध में मेंले स्थल का निरीक्षण भी किया। डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा श्रीनगर विधानसभा के श्रीनगर क्षेत्र की बात हो या श्रीनगर विधानसभा के थलीसैंण क्षेत्र की सीमा पर बसे गांवो की बात हो वह हर क्षेत्र का विकास करने का प्रयास करते हैं जिससे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।डॉ.धन सिंह रावत के साथ इस अवसर पर थलीसैण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,राकेश रमोला,मनोज रमोला एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp