प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। इसी क्रम में यात्रा मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। यात्रा मार्गों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों प्रमुख पार्किंग स्थलों और संवेदनशील प्वाइंट्स पर ड्रोन कैमरों से लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए यातायात दबाव भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुचारू यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से त्वरित तरीके से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। ड्रोन निगरानी के माध्यम से यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार मजबूत की जा रही हैं।
Spread the love