Spread the love

श्री केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी श्रद्धालुओं के खोए फोन और पर्स बरामद कर लौटाए

प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित तथा सुगम यात्रा कराने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस प्रतिबद्ध है,धाम में नियुक्त पुलिस बल द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे श्रद्धालु यात्रा के सुखद अनुभव लेकर जा रहे हैं।श्री केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालु अमन का मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपये थी,श्री केदारनाथ धाम में कहीं खो था,स्वंय के स्तर से काफी तलाश करने पर भी जब उनको फोन नहीं मिला तदोपरान्त उनके द्वारा इसकी सूचना मन्दिर परिसर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान को दी गयी पुलिस जवान द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने व्यक्तिगत प्रयासों से काफी तलाश करने के बाद सूझबूझ से श्रद्धालु का फोन सकुशल बरामद कर श्रद्धालु को वापस लौटाया जिस पर श्रद्धालु द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित कर कोटि-कोटि आभार प्रकट किया गया।मध्य प्रदेश से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये अमित जिनका पर्स मन्दिर परिसर में कहीं खो गया था,काफी तलाश करने के बाद भी जब पर्स नहीं मिला तो उनके द्वारा मन्दिर परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस कार्मिक से सहायता मांगी गयी,पुलिस जवान द्वारा अथक प्रयासों से श्रद्धालु का पर्स बरामद कर सुपुर्द किया गया।पर्स में तकरीबन पांच हजार रुपए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp