Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अगस्त को विभागीय टीम ने जनपद में सात खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमोद रावत ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संग्रहित छह नमूनों में पनीर के दो अनाज के तीन तथा तैयार भोजन का एक नमूना शामिल है। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *