प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटा दिया। पुलिस ने मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया जिसके बाद इसकी लोकेशन उत्तरकाशी जनपद में मिली और लगातार प्रयासों के बाद मोबाइल बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और खोए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की सहायता से मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखुर पोस्ट चमोल गांव निवासी दीपक नेगी का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सीईआईआर यानी केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन उत्तरकाशी जनपद में मिली। इसके बाद नरेंद्रनगर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए संबंधित व्यक्ति से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक समन्वय के बाद मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर लिया। मोबाइल की बरामदगी में हेड कांस्टेबल 122 धन सिंह ने विशेष तत्परता दिखाई। उन्होंने तकनीकी जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क और समन्वय स्थापित कर मोबाइल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 25 अगस्त 2026 को पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी दीपक नेगी के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर दीपक नेगी ने खुशी जताते हुए नरेंद्रनगर पुलिस की तत्परता तकनीकी दक्षता और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा पुलिस का आभार व्यक्त किया। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या पुलिस चौकी को सूचना दें और उसे सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक अथवा ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। पुलिस ने मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखने को भी महत्वपूर्ण बताया है। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी: हेड कांस्टेबल 122 धन सिंह कोतवाली नरेंद्रनगर।
