Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और वीकेंड के चलते मुनिकीरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद टिहरी पुलिस लगातार मुस्तैदी और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र भंडारी स्वयं मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया। भीषण गर्मी और लगातार कठिन ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को रिफ्रेशमेंट वितरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी संयम और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सहायता करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। टिहरी पुलिस द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन और श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp