प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस और फायर सर्विस द्वारा आपदा एवं अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों में लगातार त्वरित कार्रवाई करते हुए जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। 24 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि आनंदा होटल नरेंद्रनगर के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में झाड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नरेंद्र नगर पुलिस और फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि आग पीडब्ल्यूडी परिसर की झाड़ियों से फैलते हुए आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी। पुलिस और फायर टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई करते हुए फायर इक्विपमेंट और दो होज पाइप की सहायता से आग पर शीघ्र काबू पा लिया। टीम की मुस्तैदी और सक्रियता के चलते आग को फैलने से रोक दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं सुरक्षित रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर टीम की तत्परता साहस और कार्यकुशलता की सराहना की। पुलिस टीम में एडीएसआई शांति प्रसाद डिमरी कांस्टेबल आशीष गुड़ियाल कांस्टेबल संदीप आर्य चालक अरुण रावत और पीआरडी जवान राजेंद्र शामिल रहे। फायर टीम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्रनगर और फायर यूनिट स्टाफ मौजूद रहा। टिहरी पुलिस और फायर सर्विस ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए टीम हर समय तत्पर है।
Spread the love