Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 23 मई 2026 को थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के भजनगढ़ रोड कैलाश गेट इलाके में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 135 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार महिला आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादून की निवासी बताई गई है। बरामदगी के आधार पर थाना मुनिकीरेती में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। बरामदगी में 135 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष शर्मा चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती महिला मुख्य आरक्षी अंजली भंडारी और कांस्टेबल कौशल राठौर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp