Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 24 मई 2026 को कोतवाली नई टिहरी परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नई टिहरी ने किया।‌ गोष्ठी में नगर क्षेत्र के व्यापार मंडल पदाधिकारियों जामा मस्जिद और ईदगाह के इमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे‌ सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी नई टिहरी ने कहा कि सभी नागरिक आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी दी। गोष्ठी में उपस्थित धर्मगुरुओं और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम ईदगाह कमेटी के सदस्य नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा कोतवाली नई टिहरी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp