प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्क बना हुआ है। इसी क्रम में 24 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर ने थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्गों प्रमुख पार्किंग स्थलों गंगा घाटों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का स्थलीय जायजा लिया गया। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा के चलते बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्गों घाट क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्रा संचालन यातायात प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी और प्रभावी पुलिस उपस्थिति लगातार बनाए रखने को कहा गया। इसके अतिरिक्त घाट क्षेत्रों पार्किंग स्थलों और प्रमुख यातायात बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए।
Spread the love